मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

विद्युत मीटर में लगी आग, करंट की चपेट में आने से गाय की मौत

IMG 20210612 WA0000




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत कबेला पंचायत के डुमरिया खुर्द गाँव में  ट्रांसफार्मर में आग लगने से सुमित कुमार के घर में लगे बिजली के मीटर में आग लग गई. बताया जाता है कि पहले ट्रांसफार्मर में आग लगी और फिर सुमित कुमार के घर के मीटर में भी आग लग गई. हादसे में घर के दिवाल से सटकर बैठी गाय भी करंट की चपेट में आ गई. जिससे मौके पर ही गाय की मृत्यु हो गई.

BannerMaker 21122020 135916

स्थानीय मुखिया बालकृष्ण शर्मा उर्फ ललन शर्मा ने जिलाधिकारी एवं  विधुत विभाग के कनीय अभियंता , एसडीओ को तुरंत मामले की सूचना दिया. साथ ही उन्होंने पशुपालक को मुआवजा देने की मांग की है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!