Breaking News
IMG 20210413 WA0018

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, कई को मिली सफलता




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा बिहार पुलिस एवं अन्य इकाइयों में सिपाही पद पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थी का चयन सूची अनुशंसा 12 अप्रैल 2021 को जारी कर दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक चयनित एवं अनुशंसित अभ्यर्थी को नियुक्ति हेतु योगदान के लिए जिला इकाई का आवंटन किया जा चुका है. अभ्यर्थी दिनांक 26 अप्रैल से 25 मई तक आवंटित जिला इकाई में संबंधित नियुक्ति प्राधिकार या पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक समादेष्टा एवं समकक्ष के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर योगदान करेंगे.


प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के अगुवानी निवासी चाहत प्रिया, सिराजपुर निवासी निशू कुमारी, करना निवासी कीर्ति कुमारी, डुमरिया बुजुर्ग निवासी जयंत कुमार, अनुराग कुमार, भवानी कुमारी, कंचन कुमारी, तेमथा करारी के राज कुमार, कन्हैयाचक निवासी सोनमदीप, तेमथा निवासी विक्की कुमार, श्रीरामपुर ठुठ्ठी निवासी कन्हैया कुमार, काजल कुमारी, वर्षा कुमारी, स्नेहा कुमारी, नयागांव गोढियासी निवासी मुलेन्द्र कुमार, माधवपुर निवासी अमित कुमार सिंह आदि को सफलता मिली है. साथ ही श्रीरामपुर ठुठ्ठी निवासी वर्षा कुमारी, स्नेहा कुमारी को भी सफलता मिली है.

इधर तेमथा करारी पंचायत के पूर्व मुखिया पवन कुमार चौधरी, शिक्षक बरूण कुमार, कृष्ण कन्हैया, मुकेश कुमार, रविशंकर चौधरी, मयंक कुमार आदि ने सफल अभ्यार्थियों को शुभकामनाएं देकर हौसला बढ़ाया है.

Check Also

IMG 20260124 213034

सरस्वती पूजा के अवसर पर खेलों का महाकुंभ, मुरादपुर में फुटबॉल तो माधवपुर में वॉलीबॉल की धूम

सरस्वती पूजा के अवसर पर खेलों का महाकुंभ, मुरादपुर में फुटबॉल तो माधवपुर में वॉलीबॉल की धूम

error: Content is protected !!