मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

नहीं रहे 92 वर्षीय गणितज्ञ प्रो डॉ हीयालाल झा, कोलकता में ली अंतिम सांस

IMG 20210310 WA0006



लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के सियादतपुर अगुवानी पंचायत के राका गांव निवासी 92 वर्षीय प्रो डॉ हीयालाल झा का निधन कोलकाता में हो गया. उनके बड़े पुत्र प्रदीप कुमार झा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सीईओ पद पर कार्यरत हैं. बताते चलें कि प्रो डॉ हीयालाल झा का जन्म राका गांव में एक गरीब परिवार में हुआ था. उनके पिता स्वर्गीय अशर्फी गुरुजी एक संवेदनशील और और सहनशील सामाजिक व्यक्ति थे. बड़े प्यार से उन्होंने अपने इस लाड़ले को पाला और पढ़ाया. एक एक छोटे से गांव से अपनी पढ़ाई समाप्त कर पटना विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल लेने के बाद प्रजापत के पद पर बिहार विश्वविद्यालय के अंतर्गत राजेंद्र कॉलेज छपरा में गणित के अध्यापक हुए गणित के अध्यापक के रूप में इनकी ख्याति विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में होने लगी. एक गणितज्ञ के रूप में  सरलता पूर्वक गणित जैसे कठिन विषय को पढ़ाना और समझाना उनका एक सहज स्वभाव था. जाने-माने बिहार के गणितज्ञों में उनकी एक अलग पहचान  था. 


डिफरेंशियल कैल्कुलस नामक उनके द्वारा रचित गणित की किताब आज भी एक उदाहरण है. गांव के प्रति उनका प्रेम ऐसा था कि लोग उनके आने का बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार करते थे. हर गर्मी छुट्टी में प्रोफेसर डॉ० हीयालाल झा अपना समय गांव में पठन-पाठन एवं शिक्षा प्रोत्साहन में ही बिताते थे. उनके 3 पुत्र और दो बेटियां हैं. सभी शिक्षित समझदार एवं समाजिक हैं. उनके मृत्यु से गांव और आस-पास के गांव के लोगों को सदमा लगा है. इस मुश्किल की घड़ी में उनके परिवार के प्रति भारत सरकार के केबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह, विधायक नीतीश मिश्रा, भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक पटना गिरीश चंद्र मिश्र, केंद्रीय विद्यालय के प्रध्यापक यतीशचंद्र मिश्र सहित ग्रामीण शैलैश मिश्र, मदन झा,प्रभाकर झा, कृष्ण विलास झा, अभय कुमार उर्फ रंजन झा, ब्रह्मदेव मिश्र, त्रिवेणी मिश्र, चक्रवर्ती मिश्र, जटाशंकर मिश्र, प्रदीप झा, भोलानाथ मिश्र आदि ने श्रद्धांजलि व्यक्त किया है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!