मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

कल्याण कलश के द्वारा मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन

IMG 20210228 WA0013




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के नाट्यकला परिषद मां काली मंदिर कन्हैयाचक के प्रागंण में कल्याण कलश कन्हैयाचक के द्वारा मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिसमे भागलपुर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अविनाश कुमार के द्वारा 289  लोगों का नेत्र जांच किया गया तथा  कल्याण कलश के द्वारा मुफ्त में दवाई का भी वितरण भी किया.

IMG 20210123 WA0006

मौके पर कल्याण कलश के अध्यक्ष अजित कृष्ण चौधरी, सचिव अभय मिश्र , अजय मिश्र , रंजीत चौधरी, पवन  चौधरी , संजू भारती , रामजी चौधरी , गांव के सरपंच कैलाश चौधरी , उदयकांत चौधरी , पूर्व सरपंच महेंद्र नारायण चौधरी , अनिल चौधरी, श्रवण राय आदि मौजूद थे. 


ज्ञात हो कि ग्राम विकास अधिकोष के तहत कल्याण कलश की स्थापना  24 अप्रैल 1984  में हुआ था. जिसे संस्थापक सदस्यों ने पूरे गांव के कल्याण के लिए प्रत्येक घर मे एक कलश का वितरण किया था. जिसमे सभी परिवार से एक मुट्ठी अनाज प्रत्येक दिन रखा जाता था. जिसे प्रत्येक सप्ताह इकट्ठा किया जाता था. जिससे प्राप्त धन को गांव के कल्याण के लिए संरक्षित किया जाता है. इस कड़ी में गरीब परिवारों के लिए स्वास्थ्य , कन्या विवाह में मदद, महिला सशक्तिकरण आदि कई उपलब्धियों हैं. इस बीच कल्याण कलश के संस्थापक की मृत्यु हो जाने के बाद कुछ वर्षों के लिए कार्य धीमी पड़ा था. जिन्हें अब पुनः चालू कर गांव के जरूरत मंद लोगों की सहायता शुरू कर दिया गया है. विगत तीन वर्षों से अनाज के बदले गांव के प्रत्येक परिवार के सदस्य सप्ताह में कम से कम एक रूपए अधिकतम अपने इच्छा अनुकूल  ग्राम विकास अधिकोष में जमा करते आ रहे हैं.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!