मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

CM नीतीश कुमार के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाएगी जदयू

IMG 20210227 WA0000




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : आगामी 1 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्म दिवस को विकास दिवस के रूप में मनाने को लेकर शनिवार को जदयू के जिला कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री बबलू कुमार मंडल ने किया.

IMG 20210123 WA0006

बैठक के दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया और कार्यक्रम का आयोजन बूथ स्तर करने की बातें कहीं. साथ ही सीएम के विकासात्मक व समाज सुधार के कार्यक्रमों को जन- जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. 


मौके पर खगड़िया लोकसभा प्रभारी रामविनय सिंह, महिला लोकसभा प्रभारी नीलम वर्मा, जदयू महिला के जिलाध्यक्ष राका सहाय, बेलदौर और खगड़िया के विधानसभा प्रभारी  दिलीप कुशवाहा एवं मनीष राय, अलौली के प्रखंड अध्यक्ष लोहा सिंह, नगर अध्यक्ष केशव कुमार, जदयू नेता दीपक सिन्हा, अरविन्द मोहन, सुनीत कुमार चौधरी, अमरेंद्र सिंह, सुमित कुमार सिंह, रामविलास महतों, रविन्द्र सिंह, जय कुमार सिन्हा, वकील प्रसाद सिंह, मदन वर्मा, विकास कुमार सिंह, वीना पासवान, रामबिलास महतो आदि उपस्थित थे.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!