Breaking News
IMG 20210223 WA0001

राम मंदिर निर्माण हेतु मानसी में चलाया गया निधि संग्रह अभियान




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के मानसी में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु “निधि समर्पण अभियान” के तहत निधि संग्रह टोली के द्वारा धन संग्रह किया गया. मौके पर जिला अभियान सह् प्रमुख नितिन कुमार चुन्नु ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य एवं दिव्य मंदिर बने, ऐसा प्रत्येक हिन्दू का स्वप्न है और निधि संग्रह के माध्यम से मंदिर निर्माण कार्य को न सिर्फ अपनी आंखों से देख पाएंगे बल्कि उस दिव्य मंदिर निर्माण में सभी का योगदान भी होगा.


वहीं अम्बुज पोद्दार ने बताया कि निधि समर्पण अभियान 14 जनवरी से 27 फरवरी तक के लिए ही प्रस्तावित है और अभियान के दौरान संग्रहित धनराशि से ही मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न होना है. ऐसे में मानसी प्रखंड के प्रत्येक पंचायत के हिंदू परिवार का इस मंदिर निर्माण में समर्पण प्राप्त हो सके, इसके लिए निधि संग्रह अभियान की टोली पंचायत के प्रत्येक हिंदू परिवार के दरवाजे पर संपर्क कर रही है.

IMG 20210123 WA0006

अभियान में विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक कुमार शानू, निधि अभियान के सह प्रखंड प्रमुख नलीन सिंह, गौरव कुमार, रंजीत कुमार आर्य, रौशन कुमार, सुनील कुमार, सोनू कुमार, कुनाल कुमार, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे.

Check Also

Poster 2026 06 21 111159

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

error: Content is protected !!