मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

फायरिंग कर भाग रहे दो को पुलिस ने दबोचा, हथियार व कारतूस भी बरामद

IMG 20210210 WA0004




लाइव खगड़़िया (मनीष कुमार) : जिले की मानसी थाना की पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले की जानकारी देते हुए मानसी के थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से मानसी बाजार में फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों की सूचना पर पुलिस के द्वारा त्वरित रूप से कार्रवाई की गई और दोनों को मटिहानी ढाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. 


मौके से पुलिस ने दो देसी पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस भी बरामद किया है. साथ ही एक खोखा व दो मोबाइल को भी पुलिस ने जब्त किया है.

IMG 20210123 WA0006

गिरफ्तार किये गए दो में से एक जिले के मानसी थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव निवासी विश्वजीत कुमार एवं दूसरा मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर निवासी बेचन यादव बताया जाता है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!