Breaking News
IMG 20210113 231747 098

परबत्ता से पटना के बीच जल्द शुरू हो सकता है डिलक्स सरकारी बस सेवा




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ संजीव कुमार ने बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मंडल से मिलकर परबत्ता से पटना और पटना से परबत्ता के लिए नई सरकारी डिलक्स बस चलवाने की मांग किया बै. जिसके उपरांत विधायक ने बताया है कि परिवहन मंत्री ने पटना से परबत्ता के लिए जल्द ही बस सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया है.

20210107 200854

उल्लेखनीय है कि परबत्ता के विधायक डॉ संजीव कुमार के पिता जब बिहार सरकार में 2008 -2009 में परिवहन मंत्री रहे थे तो परबत्ता विधायक सभा क्षेत्र के अगुवानी से पटना एवं पटना से अगुवानी के लिए सरकारी बस सेवा आरंभ हुआ था. लेकिन कुछ दिनों के बाद ही यह सेवा बंद हो गई.


उधर परबत्ता के विधायक डॉ संजीव कुमार को द्वारा परबत्ता से पटना और पटना से परबत्ता के लिए सरकारी बस सेवा पून: शुरू करने की पहल से लोगों को एक बार फिर यह सुविधा मिल सकता हैं.

20201230 164945

मामले पर विधायक ने बताया है कि इस रूट में सरकारी बस नहीं रहने के कारण लोगों को पटना तक की यात्रा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं. साथ ही इस रूट में बस सेवा शुरू होने से राजस्व में भी वृद्धि होगी और स्थानीय लोग आसानी से राजधानी तक की यात्रा कर सकेंगे.

Check Also

FB IMG 1781801468751

भानु प्रताप सिंह होंगे खगड़िया के नए एसपी, राकेश कुमार का तबादला

भानु प्रताप सिंह होंगे खगड़िया के नए एसपी, राकेश कुमार का तबादला

error: Content is protected !!