मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

बस व पिकअप वैन में आमने-सामने की टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल

IMG 20210110 WA0008




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के मानसी थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर बस व पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर में आधा दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है.

20210110 191511

घटना मानसी व महेशखुंट के बीच एनएच 31 पर ठाठा गांव के समीप का बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार मानसी की तरफ से महेशखुंट की ओर जा रही यात्रियों से भरी बस विपरित दिशा से तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप वाहन से टक्करा गई. 


हादसे में पिकअप सवार दो के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. जिसमें से पिकअप वैन चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है. साथ ही बस पर सवार कई यात्री भी जख्मी हुए हैं.

20201230 164945

घटना की सूचना मिलते ही मानसी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!