Breaking News
IMG 20210108 WA0002

अतुल्य गंगा मिशन टीम का किया गया गर्मजोशी से स्वागत




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : गंगा नदी की स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश के शुरू की गई अतुल्य गंगा पदयात्रा की 25 सदस्यीय टीम का शुक्रवार को जिले के परबत्ता प्रखंड के नयागांव पहुंचने पर गर्मजाशी से स्वागत किया गया. वहीं टीम ग्रामीणों के साथ करीब 3 घंटे का समय बिताने के बाद अगले पड़ाव अगुवानी गंगा घाट पहुंची. जहां से टीम अगुवानी – नारायणपुर जीएन बांध होते हुए रात्रि विश्राम के लिए बिशौनी गांव पहुंची.अतुल्य गंगा पदयात्रा टीम का बिशौनी में ग्रामीणों ने फूलों – मालाओं से स्वागत किया. टीम के रात्रि विश्राम की व्यवस्था मध्य विद्यालय बिशौनी में किया गया है.

IMG 20210108 WA0003

20201230 164945

उल्लेखनीय है कि टीम में भारत के विभिन्न प्रदेशों के सेना से सेवानिवृत पदाधिकारी, किसान, वरिष्ठ पत्रकार सहित कई सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हैं. मौके पर गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले हीरेन पटेल ने बताया कि जीवनदायिनी गंगा को बचाने के लिए सरकार के द्वारा कई अभियान चलाया जा रहा है. लेकिन जन-जन को इस कार्य में हाथ बढ़ाने की जरूरत है और इस उद्देश्य को लेकर टीम प्रयागराज से गंगासागर की यात्रा पर निकली है. इस दौरान सांस्कृतिक धरोहर एवं जीवनदायिनी गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ रखने की अपील लोगों से की जा रही है. साथ ही सदस्यों के द्वारा जगह-जगह पर वृक्षारोपण कर इसे यादगार बनाने की कोशिश की जा रही है.


टीम में कर्नल गोपाल शर्मा, कर्नल मनोज केश्वर, गुजरात के हीरन भाई पटेल, कर्नल आरपी पांडेय, सातों महादीपों की यात्रा करने वाली पंजाब से इंदु, कानपुर से रोहित उमराव, हापुड़ से रोहित जाट, सगुन त्यागी, पर्वतारोही सह अतुल्य गंगा के संस्थापक गोपाल शर्मा आदि मौजूद थे.

20210107 200854

उल्लेखनीय है कि प्रयागराज से निकली हुई पैदल यात्रा गंगासागर तक जाएगी फिर गंगा के दूसरे छोर से वापसी में मुंगेर, भागलपुर होते हुए प्रयागराज पहुंचकर पदयात्रा समाप्त होगी. 14 अगस्त 2021 को परिक्रमा समाप्त करने का लक्ष्य फिलहाल रखा गया है. टीम के साथ चल रहे वैज्ञानिकों की टीम ने गंगा की धारा के बीच से जल निकालकर जांच हेतु सेम्पल भी संग्रह किया.

Check Also

Poster 2026 04 24 075425

परबत्ता के प्रथम विधायक की धर्मपत्नी और विधायक बाबूलाल शौर्य की दादी चंद्रकला देवी का 102 वर्ष की आयु में निधन

परबत्ता के प्रथम विधायक की धर्मपत्नी और विधायक बाबूलाल शौर्य की दादी चंद्रकला देवी का 102 वर्ष की आयु में निधन

error: Content is protected !!