मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

किसी अधिकारी या कर्मी द्वारा घूस मांगे जाने पर मुझे करें फोन : विधायक

IMG 20201201 WA0006




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार का पटना से अपने क्षेत्र पहुंचने पर एनडीए कार्यकर्ताओं के द्वारा मंगलवार को भव्य स्वागत किया गया. इसके पूर्व बेगुसराय में भी डॉक्टर एसोसिएशन के द्वारा विधायक का स्वागत किया गया. वहीं एसोसिएशन के सदस्यों ने बुके देकर विधायक का अभिवादन किया. जबकि महेशखुंट से परबत्ता जाने के दौरान कार्यकर्ता ने विधायक का जगह-जगह स्वागत करते हुए उन्हें फूल-माला पहनाया.

IMG 20201201 WA0005




उल्लेखनीय है कि डॉ संजीव कुमार विधायक निर्वाचित होने के बाद शपथ ग्रहण को लेकर पटना चले गए थे और शपथ ग्रहण के बाद पटना से अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे. मौके पर विधायक ने  अपनी जीत को परबत्ता के जनता की बताते हुए कहा कि वे परबत्ता विधान सभा की जनता का सेवक हैं और यहां के लोगों की आन-बान-शान को बरकरार रखकर चौमुखी विकास की ओर बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि परबत्ता विधानसभा में तकनीकी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, उद्योग धंधे की स्थापना के साथ लोगों को आत्मनिर्भर उनका मुख्य उद्देश्य होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि किसी कार्यालय के अधिकारी या कर्मी किसी मामले में जनता को परेशान करते है या फिर घूस मांगते है तो मुझे इसकी सूचना फोन पर दें. उन्होंने कहा कि परबत्ता को भ्रष्टाचार मुक्त करना उनकी प्राथमिकताओं में शुमार है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!