Breaking News
IMG 20201111 WA0016

परबत्ता : कड़े मुकाबले में जदयू के डॉ संजीव ने राजद के दिगंबर तिवारी को दी मात




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के परबत्ता विधानसभा सीट से जदयू के डॉ. संजीव कुमार ने एक बेहद ही कड़े व रोमांचक मुकाबले में राजद के दिगंबर प्रसाद तिवारी को मात दे दी है. एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार ने कुल 77226 मत प्राप्त किया है. जबकि महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार दिगंबर प्रसाद तिवारी को कुल 76275 मत मिले हैं. इस प्रकार जदयू उम्मीदवार ने अपने निकतम प्रतिद्धंदी राजद उम्मीदवार को 951 मतों से पराजित कर दिया है. वहीं लोजपा के आदित्य कुमार शौर्य उर्फ बाबूलाल शौर्य को 11576 मत मिला है और वे मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे है.

गौरतलब है परबत्ता से कुल 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी-अपनी किस्मत आजमा रहे थे. जिसमें से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उम्मीदवार अंगद कुमार कुशवाहा को 2761 मत, जाप के नवीन कुमार को 3298 मत, प्लूरल्स के रत्नप्रिया को 585 मत, राष्ट्रीय जन विकास पार्टी के संजीव कुमार को 595 मत, राष्ट्रीय महागणत्रंत पार्टी के शाहबुद्दीन को 313 मत, लोक जन पार्टी के सिकन्द्र शर्मा को 484 मत, अंगिका समाज पार्टी के सुधीर यादव को 502 मत एवं निर्दलीय उम्मीदवार ईश्वर शऱण को 938 मत, निर्दलीय चंदन कुमार को 955 मत, प्रियदर्शी दिनकर को 3596 मत एवं बाबूलाल शर्मा को 3393 मत मिला है.

Check Also

IMG 20260316 173002

स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, तीन लाख की हेरोइन बरामद एवं दो की गिरफ्तारी

स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, तीन लाख की हेरोइन बरामद एवं दो की गिरफ्तारी

error: Content is protected !!