मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

परबत्ता : जदयू प्रत्याशी डॉ. संजीव के रोड शो में उमड़ा समर्थकों का हुजूम

IMG 20201029 WA0001




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी डॉ संजीव कुमार के द्वारा गुरूवार को जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया गया. इस दौरान उनके समर्थकों का हूजूम सड़क पर उमड़ पडा. रोड शो के दौरान जदयू प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से गुजरे और लोगों का अभिवादन किया.

IMG 20201029 WA0002रोड शो के दौरान दो और चार पहिया वाहनों पर जदयू प्रत्याशी के समर्थक उनके साथ चल रहे थे. इस क्रम में गोगरी में भी लोगों ने गर्मजोशी से डॉ संजीव कुमार का अभिवादन किया. साथ ही विभिन्न जगहों पर लोगों ने जदयू प्रत्याशी के गले में माला पहनाकर उन्हें आशिर्वाद दिया. 

मौके पर जदयू प्रत्याशी डॉ संजीव ने पत्रकारों को बताया कि लंबी शो कार्यक्रम में जनता का मिल रहा प्यार एनडीए कार्यकर्त्ताओं के उत्साह को बढा गया है और मिल का पत्थर साबित होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि एनडीए के प्रति क्षेत्र के सभी वर्गों में खास उत्साह है और जनता विकास को प्राथमिकता देते हुए नीतीश सरकार के पूर्व के परबत्ता की स्थिति को ध्यान में रखकर अपने मताधिकार का प्रयोग निश्चय ही करेंगे. वहीं उन्होंने कहा कि परबत्ता विधानसभा की जनता किसी के बहकावे में आनेवाले नहीं है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्रों में हुए चौमुखी विकास की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगा.

IMG 20201029 192834 990

उधर एनडीए की महिला कार्यकर्ताओं भी घर-घर पहुंचकर एनडीए सरकार की उपलब्धि बता रहे हैं और जदयू उम्मीदवार डॉ संजीव कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!