मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

जागरूकता रथ भ्रमण के लिए रवाना, मतदाताओं को मतदान के लिए करेगा प्रेरित

IMG 20201024 WA0004




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले में 3 नवंबर 2020 को होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को जिले में भ्रमण के लिए 5 मतदाता जागरूकता रथ को सामान्य प्रेक्षक पार्थ सारथी मिश्र, जिला निर्वाचन पदाधिकारी आलोक रंजन घोष व उप विकास आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. 

वहीं बताया गया कि जागरूकता रथ मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेगा और रथ जिले भर में भ्रमण करेगा. इसी दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा जारी अपील व निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी ऑडियो संदेश के माध्यम से  मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जायेगा.

IMG 20201024 205620 630

उधर जीविका व आईसीडीएस के द्वारा  भी लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा घर-घर जा कर प्रथम बार मतदान में शामिल होने वाली महिलाओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!