मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

सभी वर्गों में एनडीए के प्रति है उत्साह,जनता का मिल रहा समर्थन : डॉ संजीव

IMG 20201023 WA0008



लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न प्रत्याशियों के द्वारा जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है.  इसी कड़ी में शुक्रवार को एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी डॉ संजीव कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओ व समर्थकों के साथ बड़ी पसराहा , छोटी पसराहा , गांधी नगर , दिनाचकला , बाबू चकला , काली चकला , सोनडीहा, बिसौनी, उदयपुर,हरिनमार, चकप्रयाग, छोटी लगार, बड़ी लगार, करणा, परबत्ता, मड़ैया, जमालपुर, मुश्कीपुर, गोगरी आदि गांवों में जाकर  डोर टू  डोर जनसंपर्क अभियान कर मतदाताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया. वहीं एनडीए प्रत्याशी डॉ संजीव कुमार ने कहा कि समाज के सभी वर्गों में एनडीए के प्रति काफी उत्साह है और जनता का आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास की गति बनी रहेगी.

IMG 20201023 WA0007



उधर एनडीए के कार्यकर्ताओं की टोली ने भी जदयू प्रत्याशी के पक्ष में विभिन्न गांवों का दौराकर  जनसंपर्क किया और एनडीए के कार्यकाल में परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं नीतिश सरकार की उपलब्धियों को बताया.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!