Breaking News
IMG 20201022 WA0003

जदयू प्रत्याशी पूनम देवी यादव के द्वारा मानसी में चुनाव कार्यालय का उद्धाटन




लाइव खगड़िया : विधानसभा क्षेत्र खगड़िया से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित जदयू के उम्मीदवार पूनम देवी यादव के द्वारा राजग के घटक दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में गुरूवार को जदयू प्रत्याशी के द्वारा कोठिया, शेखपुरा, रामटोल, कुतुबपुर, इस्लामपुर, देवन टोला, कुम्हरचक्की, कल्लरटोला, अम्बाडीह एवं बलहा आदि गांव में जनसंपर्क किया गया.

दूसरी तरफ गुरूवार को ही मानसी बाजार में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जदयू प्रत्याशी पूनम देवी यादव के द्वारा किया है. चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह ने किया. इस अवसर पर राजग घटक दल हम के जिलाध्यक्ष संजय यादव सहित भाजपा, जदयू व वीआईपी के कई नेता मौजूद थे. जिन्होंने अपने-अपने संबोधन के दौरान केन्द्र की मोदी सरकार, बिहार के नीतीश कुमार व निवर्तमान विधायक पूनम देवी यादव के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अबकी बार भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनेगी.

मौके पर युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष साम्बवीर यादव, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विनय कुमार बरूण, राकेश शास्त्री, हम के प्रखण्ड अध्यक्ष जनार्दन यादव, भाजपा के गोपाल चौधरी, जदयू के जिला उपाध्यक्ष पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, कुमार मनोज, जदयू के कोषाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, मानसी प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख दशरथ यादव, जदयू के जिला महासचिव मनीष चौधरी, जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, बुलबुल यादव, अरूण सिंह महंथ, मदन सिंह, कुन्दन कुमार यादव, अजीत सिंह , मदन वर्मा, ललन यादव, अशोक यादव आदि उपस्थित थे.

Check Also

FB IMG 1781801468751

भानु प्रताप सिंह होंगे खगड़िया के नए एसपी, राकेश कुमार का तबादला

भानु प्रताप सिंह होंगे खगड़िया के नए एसपी, राकेश कुमार का तबादला

error: Content is protected !!