मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

बिना अनुमति के नाव का परिचालन करने वाले 3 के विरूद्ध मुकदमा

IMG 20200923 WA0004




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता के अंचलाधिकारी अंशु प्रसून  ने गंगा नदी के उपधारा में बिना अनुमति के अवैध तरीके से नाव का परिचालन करने वाले तीन नाव मालिकों पर परबत्ता थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है.

IMG 20200917 WA0007

मिली जानकारी के अनुसार जोरावरपुर पंचायत के राजस्व कर्मचारी रजनी रंजन के द्वारा दिए गये प्रतिवेदन में अंकित किया गया था कि उक्त पंचायत के बुढ़ा घाट एवं सीढ़ी  गंगा घाट पर नयागांव गोढ़ियासी निवासी दुखन मंडल,  नयागांव सतखुट्टी निवासी मुन्ना सिंह व विक्की कुमार के द्वारा  बिना अनुमति के अवैध रूप से गंगा नदी में नाव का परिचालन किया जा रहा है. 

बताया जाता है कि राजस्व कर्मचारी के प्रतिवेदन पर सीओ ने घाट का निरीक्षण किया तथा परबत्ता थाना में तीनों नाव मालिकों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है. उधर सीओ की कार्रवाई से अवैध तरीके से नाव परिचालन करने वाले नाव मालिक एवं नाविकों के बीच हड़कंप मच गया है. सीओ ने बताया है कि गंगा नदी में बिना अनुमति के नाव परिचालन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!