मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

सदर विधायक द्वारा मंदिर में चारदीवारी निर्माण व विद्युत व्यवस्था की घोषणा

IMG 20180710 WA0003

लाइव खगड़िया : जिले के सदर प्रखंड के उत्तर माड़र पंचायत के तीनगछिया स्थित मां कात्यायनी स्थान मंदिर में आयोजित रामधुनी यज्ञ का उद्धाटन सदर विधायक पूनम देवी यादव के द्वारा फीता काटकर किया गया.IMG 20180606 WA0003मौके पर विधायक ने संबोधन के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि मंदिर की चारदीवारी व मंदिर परिसर तक विद्युत की व्यवस्था अविलंब किया जायेगा.जिसपर स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया.IMG 20180710 WA0004मौके पर सरपंच संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा,उपसरपंच अशोक शर्मा,वार्ड सदस्य फूलो सदा,पंच रामप्रवेश मंडल,दायरानी देवी,मोहम्मद हारूण व सुकराती देवी,,वार्ड सदस्य राकेश कुमार,मुखिया सुबोध यादव,टोला सेवक रामयतन सदा,मोहम्मद इसराईल,अफतर आलम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.IMG 20180710 WA0002दूसरी तरफ सदर विधायक के द्वारा सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में 18 कटाव पीड़ितों को वासगीत का पर्चा दिया गया.मौके पर विधायक ने कहा कि विस्थापितों,भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध करने की दिशा में वो प्रयायरत रही थी.जिसका सुखद परिणाम आज मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.IMG 20180710 WA0005वहीं उन्होंने कहा कि कुमरचक्की,रहीमपुर के विस्थापित बलुआही बस स्टैंड के समीप एनएच 31 पर शरण लिए हुए थे.जिन्हें अब सबलपुर-सोनमनकी रेड के समीप वासगीत की जमीन का पर्चा दिया गया है.जिसके लिए वो प्रयासरत रही थी.इस क्रम में मामले को सदन में भी उठाया गया था.मौके पर जिलाधिकारी अनिरूद्ध कुमार,सदर एसडीओ मनेष कुमार मीणा व सीओ मो.नौशाद आलम,डीसीएलआर आदि मौजूद थे.IMG 20180708 WA0003

यह भी पढें : सुविधा प्रदान करने के साथ खतरनाक भी साबित हो रहा पोर्टेबल आटा चक्की

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!