मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

जान जोखिम में डालकर जलमग्न स्टील ब्रिज पर चल रहे हैं लोग

IMG 20200711 WA0011




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : गंगा नदी का बढते जलस्तर के साथ  जिले के परबत्ता प्रखंड के अगुवानी घाट पर गंगा की उपधारा को पार करने के लिये बनाये गये स्टील ब्रिज पर नदी का पानी चढ चुका है. उल्लेखनीय है कि अस्थाई स्टील पुल का निर्माण एसपी सिंगला कम्पनी के द्वारा मुख्य पुल निर्माण कार्य के दौरान निर्माण सामग्री को कार्य स्थल तक पहुंचाने के लिए किया गया है. स्टील ब्रिज का प्रयोग नाव से सुलतानगंज से भागलपुर जाने के दौरान आम यात्री भी करते थे. लेकिन गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही स्टील ब्रिज पर पानी चढ जाने से आमलोगों की परेशानी बढ़ सी गई है और वे जान जोखिम में डालकर जलमग्न स्टील ब्रिज का उपयोग करने को मजबूर हैं.

 

IMG 20200711 WA0010IMG 20200711 201602 44020200603 142010

उधर नदी का जलस्तर बढने से पुल निर्माण कंपनी के कर्मी मशीनों को हटाने में लगे हैं. हालांकि पुल निर्माण कंपनी के द्वारा उक्त पुल पर आवाजाही को लेकर रोक लगा दिया गया है. इस क्रम में कंपनी के द्वारा लोगों को इस पुल का प्रयोग नहीं करने संबंधित चेतावनी बोर्ड लगाया गया है. लेकिन स्थानीय ग्रामीण अपने पशुओं का चारा लाने के लिए एवं दुग्ध व्यापारी सुल्तानगंज जानेवाले मुख्यधारा से नाव पर चढने के लिये अब भी स्टील ब्रिज का प्रयोग करते हुए नजर आ रहे हैं. जो कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से खतरनाक माना जा रहा है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!