Breaking News
IMG 20200708 WA0002

149 कार्टन विदेशी शराब से भरा ट्रक जब्त, चालक को किया गया गिरफ्तार




लाइव खगड़िया : जिले के मानसी थाना क्षेत्र से विदेशी शराब की एक बड़ी खेप बरामद किया गया है. पटना के मद्य निषेध इकाई और मानसी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी मात्रा में शराब बरामदगी में सफलता मिली है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा गांव के समीप एनएच 31 स्थित एक लाइन होटल के पास खड़ी ट्रक से 149 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया है. मौके से ट्रक के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि ट्रक का उपचालक मौेके से फरार होने में सफल रहा है.

20200603 142010



ट्रक पर उत्तर प्रदेश का नंबर अंकित है. बताया जाता है कि शराब की खेप को पश्चिम बंगाल के दालकोला से लाया जा रहा था. लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में शराब की खेप को अपने गंतव्य तक पहुंचने के पूर्व ही पुलिस के द्वारा जब्त कर लिया गया. बहरहाल शराब की एक बड़ी खेप की बरामदगी पुलिस की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.

Check Also

IMG 20260708 144840 Scaled

कसरैया धार का होगा कायाकल्प, मिली ₹29.20 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति

कसरैया धार का होगा कायाकल्प, मिली ₹29.20 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति

error: Content is protected !!