Breaking News
IMG 20200531 WA0010

कोरोना से बचाने को मास्क बनाने में जुटी टोली का डीएम ने बढ़ाया उत्साह




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : कोरोना वायरस से बचाव में मास्क की उपयोगिता के मद्देनजर मास्क बनाने में जुटे संस्था के कर्मियों की हौसलाफजाई के लिए प्रशासनिक कवायद शुरू हो गई है. इस क्रम में जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने रविवार को गोगरी के बन्नी पहुंचकर मास्क तैयार कर रहीं जीविका दीदियों का उत्साह बढाया.

IMG 20200531 WA0008IMG 20200531 WA0009



साथ ही डीएम जिले के परबत्ता प्रखंड के कन्हैयाचक गांव पहुंच कर श्री कुमार मार्केटिंग एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड एवं हमारा परबत्ता ग्रुप के सहयोग से मास्क तैयार करने वाली महिलाओं से मिलकर उसका उत्साहवर्धन किया. मौके पर कंपनी के डायरेक्टर श्रवण कुमार राय ने डीएम को मास्क निर्माण से संबंधित विभिन्न जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड के विभिन्न गांवों में दो सौ से अधिक महिला व पुरूष मास्क तैयार करने में जुटे हुए हैं. जहां से लगभग 20 हजार मास्क प्रति दिन तैयार हो रहा है. वहीं डीएम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि बैठक आयोजित कर मास्क वितरण कार्य में गति लायें.

IMG 20200531 WA0011



जिलाधिकारी देवरी भी पहुंचे और वहां मास्क तैयार कर रहे महिलाओं से मिले. वहीं उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंस का पालन करने एवं मास्क का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया. साथ ही उन्होंने मड़ैया के पीपरालतीफ में मास्क तैयार कर रहे जीविका दीदियों का भी उत्साह बढाया. मौके पर डीडीसी राम निरंजन सिंह, एडीएम शत्रुंजय मिश्रा, एसडीओ सुभाष चन्द्र मंडल, बीडीओ रविशंकर कुमार आदि मौजूद थे.



Check Also

Poster 2026 06 07 104217

खगड़िया की बेटी श्रेया सिन्हा सुप्रीम कोर्ट लीगल एड कमिटी में एम्पैनल, क्षेत्र में खुशी की लहर

खगड़िया की बेटी श्रेया सिन्हा सुप्रीम कोर्ट लीगल एड कमिटी में एम्पैनल, क्षेत्र में खुशी की लहर

error: Content is protected !!