मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

रंग लाई डॉक्टर की मेहनत व मरीज की हिम्मत, कोरोना संक्रमित तीन हुए ठीक

IMG 20200520 WA0000




लाइव खगड़िया : जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच एक राहत भरी खबर है. चिकित्सकों का हुनर व मेहनत और संक्रमितों की हिम्मत ने रंग लाया है. तीन कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गये हैं और उन्हें घर वापस भेज दिया गया है. मंगलवार को संसारपुर स्थित कोविड आइसोलेशन सह उपचार केन्द्र से तीनों युवकों को जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष की उपस्थिति में सज-धजकर तैयार ई-रिक्शा के द्वारा घर के लिए विदा किया गया. बताया जाता है कि अब उन्हें 14 दिनों तक होम कोरेनटाइन में रहना है.

IMG 20200520 WA0001



मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवकों का कोराना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें 8 मई को कोविड उपचार केन्द्र में भर्ती कराया गया था. जहां उपचार के बाद तीनों युवकों का रिपोर्ट निगेटिव पाया गया. जिसके बाद उन्हें सेंटर से बेहद ही खुशनुमा माहौल में सम्मान के साथ विदाई दी गई. बहरहाल यह खबर कोरोना संक्रमित मरीजों की आशा व उम्मीदों को एक नई रोशनी दिखला गया है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!