मुख्य सामग्री पर जाएं
परबत्ता

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान को देश कभी भूल नहीं सकता

IMG 20200213 WA0000



लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा समर्थन दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर बुधवार को जिले के परबत्ता प्रखंड के कुल्हड़िया गांव के मिलन लाईफ लाइन परिसर में महद्दीपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. 

मौके पर डॉ पी कुमार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से जुडे़ विभिन्न प्रसंगों को विस्तार से बताया. वहीं उन्होंने कहा कि पंडितजी के बलिदान को देश भूल नहीं सकता है और आज प्रत्येक युवा को पंडितजी के सिद्धांतों पर चलने की आवश्यकता है.

20200210 152622

मौके पर महद्दीपुर मंडल उपाध्यक्ष विनीता कुमारी, परबत्ता मंडल के अध्यक्ष रोहित कुमार उर्फ चमन सिंह, भाजपा जिला महामंत्री दीपक कुमार, अत्यंत पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद शाह, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष विजय प्रसाद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार, पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र उर्फ गुड्डू हजारी, धर्मेंद्र कुमार, पप्पू शर्मा, सुभाष चंद्र तिवारी, अजय तिवारी, पप्पू कुमार शर्मा, दिनेश कुमार सहित दर्जनों नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!