Breaking News
IMG 20180626 WA0008

आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा वाणिज्य मंच चलायेगी जनसंपर्क अभियान

खगड़िया : भाजपा के वाणिज्य मंच की एक बैठक मंगलवार को स्थानीय कालीबाड़ी प्राथमिक विद्यालय में आयोजित की गई.जिसकी अध्यक्षता वाणिज्य मंच जिला अध्यक्ष राजकमल दिवाकर ने किया.मौके पर आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाने एवं संपर्क फोर समर्थन के अंतर्गत वहां के लोगों से संपर्क करने का निर्णय लिया गया. वहीं मंच के अध्यक्ष राजकमल दिवाकर ने वाणिज्य मंच के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाने एवं केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को जमीनी स्तर पर जानकारी देने की बातें कही.IMG 20180626 WA0008वहीं जिला प्रवक्ता कुलदीप आनंद ने केन्द्र सरकार के 4 साल के कार्यकाल को बेमिसाल और साफ नियत वाला बताते हुए कहा कि इस दौरान देश का सही मायने में विकास हुआ है.साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के द्वारा किये गये जन कल्याणकारी कार्य के कारण ही आज देश की जनता उनके साथ खड़ी है एवं वे 2019 में भी पूर्ण बहुमत वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहती है.मौके पर वाणिज्य मंच के उपाध्यक्ष विवेक कुमार, जिला मंत्री बंटी कुमार,जितेंद्र कुमार, मनीष गुप्ता, नीरज सिंह राजपूत, गौरव, बृजेश, यादव, सुदर्शन केशरी, रिपुंजय झा,दीपक केशरी सहित मंच के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.IMG 20180606 WA0003

Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!