मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

आग ने छिन ली दर्जनों पशुपालकों से उनके जीवनयापन का सहारा

IMG 20191212 WA0014

लाइव खगड़िया : जिले के मानसी थाना क्षेत्र के पश्चिमी ठाठा पंचायत के चुकती रेल ओवरब्रिज के पास मंगलवार की देर रात लगी आग ने दो दर्जन पशुपालकों के जीवनयापन का सहारा छिन लिया. उल्लेखनीय है कि अगलगी की घटना में ना सिर्फ 24 पशुपालकों का घर जल गया बल्कि 16 बकरियों एवं 4 भैंस की मौत हो गई थी. साथ ही  12 भैंस, 10 गाय, 7 बकरी, 13 भैंस व 2 गाय का बच्चा भी जख्मी हो गया था.




घटना में एक महिला भी बुरी तरह जख्मी हो गई थी. जिसे विधायक पूनम देवी यादव ने एम्बुलेंस बुलाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा. साथ ही विधायक के द्वारा बुधवार को घटनास्थल का भी जायजा लिया गया. वहीं विधायक ने पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता देने की दिशा में पहल का आश्वासन दिया. मौके पर मानसी प्रखंड प्रमुख बलवीर चांद, एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार आदि भी मौजूद थे. बताया जाता है कि अग्निपीड़ितों के परिवार का पशुओं से ही भरण-पोषण हो रहा था और आग ने पशुओं की मौत से उनके जीवनयापन का सहारा छिन लिया है.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!