Breaking News
IMG 20180614 WA0002

रात के अंधेरे में पुलिस ने एक घर से बरामद की 21 कार्टून विदेशी शराब

खगड़िया (हर्ष राज) : जिले के मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र से बुधवार की रात विदेशी शराब की एक बड़ी खेप बरामद होने की सूचना मिली है.उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा शराब की बरामदगी एवं तस्करों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.इस क्रम में बुधवार की सुबह भी जिले के मानसी थाना क्षेत्र के एन.एच 31 स्थित मानसी बस स्टैंड से मानसी थाना की पुलिस ने चावल,दाल व साउंड बाक्स में छिपाकर रखे गये विदेशी शराब की सैकड़ों बोतलें बरामद की थी.दूसरी तरफ जिले से रात में भी शराब बरामदगी की एक और बड़ी खबर सामने आ रही है.IMG 20180606 WA0003प्राप्त जानकारी के अनुसार परबत्ता थाना क्षेत्र के मड़ैया सहायक थाना की पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में विदेशी शराब की दर्जनों कार्टून बरामद किया गया है.बताया जाता है कि अररिया गांव के स्वर्गीय नागो यादव की पत्नी रामबती देवी के घर पर पुलिस ने देर शाम छापेमारी कर विदेशी शराब की 21 कार्टून बरामद किया है.IMG 20180614 WA0003पुलिस द्वारा बरामद की गई शराब की बोतलें रॉयल स्टेग ब्रांड की बताई जा रही है.वहीं पुलिस टीम के द्वारा घर को सील कर दिया गया है.हलांकि रात के अंधेरे में पुलिस को इस कार्रवाई में काफी मशक्कतों का भी सामना करना पड़ा है.इस क्रम में शराब की बरामदगी सहित घर को सील करने की प्रक्रिया में पुलिस टीम को टार्च व मोबाइल की रोशनी का सहारा लेते हुए देखा गया.बहरहाल समाचार प्रेषण के वक्त पुलिस द्वारा बरामद की गई शराब की बोतलों की गिनती की प्रक्रिया जारी थी.

Check Also

IMG 20260630 WA0027

परबत्ता अंचल कार्यालय में दुस्साहस: चेंबर में घुसकर सीओ हरिनाथ राम पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

परबत्ता अंचल कार्यालय में दुस्साहस: चेंबर में घुसकर सीओ हरिनाथ राम पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

error: Content is protected !!