Breaking News
IMG 20180613 WA0004

चावल व दाल की तो छोड़िये जनाब,साउंड बॉक्स से संगीत की जगह निकलने लगी शराब

खगड़िया : बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद शराब के अवैध कारोबारियों के द्वारा शराब तस्करी के नित्य नये-ऩये तरकीब अपनाये जा रहे हैं.ऐसा ही एक मामला बुधवार की सुबह जिले से सामने आया है.जी हां…दाल व चावल को तो छोड़ दिजिए,लोगों के आश्चर्य का तो तब ठिकाना नहीं रहा जब साउंड बॉक्स से संगीत की जगह शराब की बोतलें निकलने लगी.IMG 20180613 WA0012मामला जिले के मानसी थाना क्षेत्र से प्रकाश में आया है.पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के निर्देश पर जिले में शराब व शराब कारोबारियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के बीच गुप्त सूचना के आधार पर जब मानसी थाना की पुलिस टीम के द्वारा एन.एच.31 स्थित मानसी बस स्टैंड पर छापेमारी की गई तो चावल व दाल के डब्बे सहित साउंड बॉक्स से भी विदेशी शराब बरामद की गई.IMG 20180606 WA0003मामले पर मानसी के थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया है कि शराब की बोतलों को चावल व दाल के डब्बे में छुपाकर रखा गया था.साथ ही सॉउंड बॉक्स के अंदर भी शराब की बोलतें कुछ इस तरह से छुपाया गया था कि पहली नजर में उसपर यकीन करना मुश्किल था.बताया जाता है कि छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस के द्वारा विदेशी शराब की कुल 111 बोतलें बरामद की गई है.750 एमएल पैक की बरामद की गई सभी शराब के बोतलें चडीगढ निर्मित बताई जा रही है.IMG 20180613 WA0001मौके से पुलिस दो तस्करों को भी गिरफ्तार करने में सफल रही है.दोनों ही भागलपुर जिले के रंगड़ा थाना क्षेत्र के रंगड़ा गांव के निवासी हैं.जिसमें से एक की पहचान भरत मंडल के 32 वर्षीय पुत्र श्रवण मंडल एवं दूसरे की उमेश शर्मा के 22 वर्षीय पुत्र विकास कुमार शर्मा के रूप में हुई है.IMG 20180613 WA0013छापेमारी टीम का नेतृत्व मानसी के थानाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रसाद सिंह खुद कर रहे थे.जबकि टीम में पुलिस अवर निरीक्षक हरेन्द्र पाण्डेय व भगवान प्रसाद सहित बुलेन्द्र पासवान व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.

Check Also

IMG 20260116 224421

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई ‘जांच’?

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई 'जांच'?

error: Content is protected !!