मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

बैसा के +2 उच्च विद्यालय में उन्ययन स्मार्ट क्लास की शुरुआत

IMG 20190712 WA0002




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के +2 उच्च विद्यालय बैसा में शुक्रवार को उन्ययन स्मार्ट क्लास की शुरुआत की गई. वहीं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो. नजीबुल्लाह, विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार शैलेश, नगर पंचायत के अध्यक्ष शशिकला देवी, प्रतिनिधि राजकिशोर यादव, संसाधन सेवी अजीत कुमार, उन्ययन स्मार्ट क्लास के प्रशिक्षक अनिल कुमार, प्राचार्य अशोक कुमार सुमन ने संयुक्त रुप से दीप  प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मौके पर छात्राओं ने स्वागत गीत से कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का अभिनंदन किया गया.

IMG 20190712 WA0001

मिली जानकारी के अनुसार उन्ययन स्मार्ट क्लास के लिए इंटर उच्च विधालय बैसा को जिले में सर्वप्रथम चुना गया है. जिसके तहत वर्ग नवम् एवं दशम् के छात्र-छात्राओं को ऑन लाइन पढाई की सुविधा मिलेगी. साथ ही उन्ययन स्मार्ट क्लास के माध्यम से पाठ्यक्रम के अलावे तकनीकी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी मिल सकेगा.




इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि एवं उन्ययन स्मार्ट क्लास के प्राचार्य ने कार्यक्रम के महत्व को विस्तार से समझाया. जबकि उन्ययन के प्रशिक्षक द्वारा छात्राओं को इससे होने वाले लाभ की जानकारी दिया.

IMG 20190712 WA0003

वहीं विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार शैलेश ने बताया कि स्थानीय विधायक रामानंद प्रसाद सिंह , शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं इंटर विद्यालय बैसा के शिक्षकों के प्रयास से इस विद्यालय में उन्ययन स्मार्ट क्लास की शुरूआत संभव हो सका है. मौके पर शिक्षक मधुकांत मिश्रा, मधुकांत झा सहित दर्जनों लोग एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!