मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

अलग-अलग मार्ग पर ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत व दर्जनों घायल

IMG 20190617 WA0000




लाइव खगड़िया : जिले के मानसी थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर रविवार को एक ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से करीब एक दर्जन यात्रियों के घायल हो जाने की खबर है. बताया जाता है पूर्वी ठाठा के समीप खड़ी एक टैंकलारी में ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी. जिससे ऑटो सवार कई यात्री घायल हो गए. घटना के बाद आनन-फानन में घायल यात्रियों को इलाज के लिए मानसी पीएचसी एवं सदर अस्पताल भेजा गया. घायलों में नन्कूमंडल टोला की मंजू देवी, लगार इंग्लिश टोला की निर्मला देवी व रामदेव यादव, रघुनाथपुर निवासी बालेश्वर तांती, कबेला के मनीष कुमार सहित सरिता देवी, मनीषा, प्रीति देवी, रामप्रिय कुमार आदि का नाम शामिल है.




दूसरी तरफ गंगौर थाना क्षेत्र के खगड़िया-बखरी मार्ग में भी रविवार को बेला-सिमरी के निकट एक ऑटो के पलट जाने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. बताया जाता है कि ऑटो बेला की ओर से बखरी की तरफ जा रहा था. इसी दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में बेगूसराय जिले के परिहारा निवासी 71 वर्षीय लक्ष्मी साह गौड़ की मौत हो गई. हादसे में तीन लोगों के घायल होने की खबर है.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!