Breaking News
IMG 20180715 WA0008

सीता बनीं भाजयुमो के मानसी प्रखंड युवती प्रमुख,सोनी को सह युवती प्रमुख की जिम्मेदारी

लाइव खगड़िया : भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा संगठन मजबूती एवं सशक्त युवा मोर्चा बनाने के मद्देनजर रविवार को जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत बलहा बाजार स्थित सामुदायिक भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अमर कौशिक एवं मंच संचालन प्रखंड महामंत्री चंदन कुमार ने किया.इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर जिला अध्यक्ष अंकित सिंह चंदेल भी उपस्थित थे.वहीं जिलाध्यक्ष अंकित सिंह चंदेल, जिला कमल क्लब के संयोजक सह मानसी प्रखंड प्रभारी नवीन श्रीवास्तव, प्रखंड अध्यक्ष अमर कौशिक आदि की उपस्थिति में मानसी प्रखंड युवती प्रमुख के रूप में सीता कुमारी एवं सह युवती प्रमुख के तौर पर सोनी कुमारी को दायित्व सौंपा गयै.IMG 20180715 WA0009मौके पर जिलाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता एक बूथ-दस यूथ की कमेटी को जल्द से जल्द पूरा कर युवा मोर्चा को शक्ति प्रदान करें.क्योंकि वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रहा है.साथ ही उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी को बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सरकार के किए कार्य को धरातल तक पहुंचाना होगा और मजबूती के साथ धरातल पर उतरना होगा.वहीं उन्होंने युवाओं का भरोसा नरेंद्र मोदी पर होने की बात कहते हुए कहा कि युवाओं ने मान लिया है कि नरेंद्र मोदी की सरकार ही युवाओं का सच्चा हितेषी है. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार और पार्टी द्वारा की गई कार्यों का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया.IMG 20180715 WA0007वहीं प्रखंड अध्यक्ष अमर कौशिक ने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए प्रत्येक बूथ पर युद्ध स्तर पर जोड़ने का कार्य आरंभ हो गया है.मौके पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुमित कुमार, मीडिया प्रभारी रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, आजाद पटेल, प्रखंड मंत्री मनीष कुमार ,चंदरौशन कुमार,बलहा शक्ति केंद्र प्रभारी रोशन कुमार,सह शक्ति केंद्र प्रभारी अमन कुमार, शिशुपाल कुमार, राज सिंह गूगली, सुजीत सिंह, सतीश कुमार, राजीव कुमार, नितीश कुमार, सुमंत सिंह आदि मौजूद थे.IMG 20180606 WA0003

इसे भी पढें :संगीत का यह साधक कभी माथे पर साज लेकर मीलों चला करते थे पैदल

Check Also

IMG 20260122 172948

एसटीएफ और मानसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद हथियार के साथ एक गिरफ्तार

एसटीएफ और मानसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद हथियार के साथ एक गिरफ्तार

error: Content is protected !!