मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

रिटायर्ड जज ने बेटी को चल-अचल संपत्ति से किया बेदखल

IMG 20180711 WA0000

लाइव खगड़िया : जिले से रिटायर्ड हुए एक जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अपनी इकलौती बेटी को अपनी सभी चल व अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया है.इस आशय की जानकारी देते हुए उन्होंने मीडिया के नाम जारी एक पत्र में कहा है कि विगत दिनों बेटी के संदर्भ में जो घटनाक्रम उत्पन्न किया गया है उससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई है.साथ ही उन्होंने कहा है कि एक पिता को रूप में उन्होंने हमेशा अपनी एकमात्र संतान के बेहतर जीवन,शिक्षा व भविष्य की चिंता की है.लेकिन वो किसी के बहकावे में आकर और ब्लैकमेलिंग का शिकार होकर अपने हित की बात सुनने व समझने के लिए तैयार नहीं है.साथ ही वो परिवार की प्रतिष्ठा को समाप्त करने पर तुली हुई है.ऐसे में इन मामलों से विक्षुप्त व दुःखी होकर वो अपनी पुत्री को अपने सभी चल व अचल संपत्ति से बेदखल करने का निर्णय लिया है.IMG 20180606 WA0003उल्लेखनीय है कि बीते माह एक वेबसाइट पर जिले के तत्कालिन जज पिता द्वारा बेटी को घर में बंधक बनाने की खबर प्रकाशित होने के बाद हाई कोर्ट ने मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया था.प्रकाशित खबर में मामले की वजह को प्रेम प्रसंग का बताया गया था.वहीं हाई कोर्ट के निर्देश के बाद जज की बेटी को पुलिस ने कोर्ट में उपस्थित किया था.जहां चीफ जस्टिस ने पीड़िता की बातों को सुनने का बाद उन्हें पटना के चाणक्या लॉ यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाऊस में ऱखने का निर्देश दिया था.बहरहाल मामले की अगली सुनवाई इसी सप्ताह होनी है.IMG 20180708 WA0003

यह भी पढें : राजस्थान की युवती कथित प्रेमी संग मिली परबत्ता में,युवक बेगूसराय का

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!