Breaking News
IMG 20210918 WA0126

नामांकन के तीसरे दिन गोगरी में 63 व परबत्ता में 64 ने भरा नामजदगी का पर्चा

IMG 20210829 225712 733
लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : पंचायत आम चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन के तीसरे दिन शनिवार को गोगरी में 63 व परबत्ता में 64 उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामजदगी का पर्चा दाखिल किया.

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन के तीसरे दिन परबत्ता में मुखिया पद के लिए 8 (महिला 6 व पुरुष 2), सरपंच पद के लिए 3 (महिला 1 व पुरुष 3), पंचायत समिति सदस्य के लिए 3 (2 महिला व 1 पुरुष), वार्ड सदस्य पद के लिए 32 (11 महिला व 21पुरुष) एवं पंच सदस्य पद के लिए 18 ( 9 महिला व 9 पुरूष) सहित कुल 64 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. उल्लेखनीय है कि अबतक परबत्ता में विभिन्न पदों के लिए 483 उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं.

IMG 20210812 WA0006

उधर पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकित सभी उम्मीदवारों का चुनाव चिन्ह घोषित कर दिया गया है. गौरतलब है कि दूसरे चरण के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 17 व 18 के 12 पंचायतों में 29 सितंबर को मतदान होगा.
तीसरे चरण के चुनाव को लेकर गोगरी प्रखंड मुख्यालय में तीसरे दिन शनिवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 63 ऊम्मीदवारों ने नामांकन कराया. जिसमें मुखिया पद के लिए 3, सरपंच पद के लिए 2, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 2, वार्ड सदस्य पद के लिए 33 एवं पंच पद के लिए 23 उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामजदगी का पर्चा भरा. जिसमें से मुखिया पद के लिए एक अभ्यर्थी ने दो सेट में अपना नामजदगी का पर्चा दाखिल किया.

49 उम्मीदवारों ने लिया नाम वापस, दो का नामांकन रद्द

परबत्ता प्रखंड में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण को लेकर नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद शनिवार को नाम वापसी की तिथि निर्धारित था. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि कोलवारा पंचायत से मुखिया पद का 2, सरपंच पद का 1, वार्ड सदस्य पद का 5 एवं सियादतपुर अगुवानी पंचायत से मुखिया पद का 3, वार्ड सदस्य पद का 1, पंच पद का 1 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया है. जबकि कुल्हडिया पंचायत से वार्ड पद का 1, भरसो पंचायत से मुखिया पद का 4, पंचायत समिति सदस्य पद का 1, पंच पद का 1, लगार पंचायत के मुखिया पद का 3, वार्ड सदस्य पद का 5, तेमथा करारी पंचायत से मुखिया पद का 1, सरपंच पद का 1, पंचायत समिति सदस्य पद का 1, खीराडीह पंचायत के मुखिया पद का 1, पंचायत समिति सदस्य पद का 1, वार्ड सदस्य पद का 1, बन्हेहरा पंचायत के मुखिया पद का 2, सरपंच पद का 3, वार्ड सदस्य पद का 2, महद्दीपुर पंचायत से मुखिया पद का 1, वार्ड सदस्य पद का 1, सौढ उत्तरी पंचायत से मुखिया पद का 2, सौढ दक्षिणी पंचायत से वार्ड सदस्य पद का 1 एवं खजरैठा पंचायत से मुखिया पद का 3 सहित कुल 49 उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन वापस ले लिया है. जबका 8 उममीदवारों ने दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. जिसमें से एक-एक सेट वापस ले लिया गया है.साथ ही दो उम्मीदवारों का नामांकन रद्द होने की सूचना मिल रही है.

IMG 20210812 WA0005

Check Also

Poster 2026 03 06 034949

पूर्व विधायक डॉ. संजीव का सरकार पर बड़ा हमला : “जहाँ ‘सूरमा भोपाली’ पैदा हो रहे हों, वहाँ घुटन होना स्वाभाविक”

पूर्व विधायक डॉ. संजीव का सरकार पर बड़ा हमला : "जहाँ 'सूरमा भोपाली' पैदा हो रहे हों, वहाँ घुटन होना स्वाभाविक"

error: Content is protected !!