मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

राजद प्रत्याशी के द्वारा परबत्ता में चलाया जा रहा जनसंपर्क अभियान

IMG 20201025 193935 776




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी चौरसिया दिगंबर तिवारी ने परबत्ता विधानसभा के दिनाचकला, शेर चकला, बाबू चकला ,काली चकला, पसराहा, बड़ी पसराहा, छोटी पसराहा, सौन्डिहा,  उसरी आदि जैसे  विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान महागठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ता उनके साथ थे. मौके पर राजद प्रत्याशी चौरसिया दिगंवर तिवारी ने कहा कि सभी वर्गों में महागठबंधन के प्रति झुकाव बढ़ता जा रहा है और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव  के नेतृत्व में बेरोजगारों को रोजगार देने वाली सरकार बनेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर दौड़ पड़ी है, जो कि अब रूकने वाला नहीं है. 

उधर माहगठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में साकेत कुमार गुड्डू, के नेतृत्व में भी डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान विन्देश्वरी प्रसाद सिंह, निगम वर्मा,  सुशील कुमार, देवचंद्र सिंह, सचिदानंद सिंह, जय प्रकाश यादव आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने बताया कि सोमवार को भगवान उच्च विद्यालय के मैदान में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव राजद प्रत्याशी चौरसिया दिगंबर तिवारी  के समर्थन में एक सभा को संबोधित करेंगे.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!