Breaking News
IMG 20190507 WA0004

चौथम : जमीनी विवाद में गोलीबारी, गोली लगने से महिला की मौत




लाइव खगड़िया : जिले के चौथम थाना क्षेत्र के तोफिर गढिया में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में गोली लगने से एक महिला के मौत की खबर है. मृतका तोफिर गढ़िया निवासी बंदेलाल पासवान की पत्नी पार्वती देवी बताया जा रहा है. घटना के संदर्भ में मृतका के पुत्र अमन कुमार कि मानें तो बड़ी गढ़िया एवं छोटी गढ़िया के दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद था. इसी विवाद को लेकर फायरिंग हो रहा था. इसी दौरान दुकान से समान लेकर लौट रही पार्वती देवी को एक गोली उनकी बांह को छूते हुए सीने में जा लगी. जिसके उपरांत उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया जा रहा था. लेकिन नाव से नदी पार करने के दौरान ही उनकी मौत हो गई.




इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के निर्देश पर पुलिस छापेमारी में जुट गई. मिली जानकारी के अनुसार मामले में अबतक तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.


Check Also

1784051084059

बिहार पुलिस सेवा में फेरबदल, खगड़िया में नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों की हुई तैनाती

​बिहार पुलिस सेवा में फेरबदल: खगड़िया में नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों की हुई तैनाती

error: Content is protected !!