मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

गोगरी : अज्ञात युवक ने किया बच्ची के गर्दन पर चाकू से वार, जख्मी

IMG 20190505 WA0002




लाइव खगड़िया : जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर हाहाधार के समीप जीएन बांध पर शनिवार को अपनी सहेलियों के साथ खेल रही एक बच्ची पर अज्ञात हमलावर के द्वारा चाकू से हमला किया गया. जिससे वो जख्मी हो गई. घटना पर अन्य बच्चियों के द्वारा शोर मचाये जाने के बाद हमलावर फरार हो गया. घटना के बाद जख्मी बच्ची को आनन-फानन में गोगरी के रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया.




मिली जानकारी के अनुसार मुश्कीपुर हाहाधार निवासी मोहम्मद तस्लीम की 10 वर्षीय पुत्री नेहा खातून अपनी सहेलियों के साथ जीएन बांध पर खेल रही थी. इसी दौरान वहां एक युवक पहुंचा और इनमें से एक बच्ची तमन्ना को पकड़कर उसके गर्दन पर चाकू से प्रहार करने का प्रयास किया लेकिन वह किसी तरह युवक की चंगुल से भाग निकली. लेकिन इसके बाद युवक ने एक दूसरी बच्ची नेहा खातून को पकड़ लिया और उसके गर्दन को चाकू से वार करने लगा. जिसे देख अन्य बच्चियों के द्वारा शोर मचाये जाने पर हमलावर युवक फरार हो गया. बहरहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!