Breaking News
IMG 20190429 WA0009

कोशी साइंस क्लासेस का तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न




लाइव खगड़िया : कोशी साइंस क्लासेस के द्वारा लगातार तीसरा वर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय टाउन हॉल में किया गया.कार्यक्रम का उद्घाटन एएसपी अभियान राजकुमार राज, जिला परिषद के सदस्य प्रियदर्शना सिंह , प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर प्रभात , बचपन प्ले स्कूल के प्रद्युमन कुमार सिंह , केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार , शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह , राजीव कुमार चौहान आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

IMG 20190429 WA0008

उल्लेखनीय है कि संस्थान के द्वारा जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में तीन चरणों में परीक्षा का आयोजन किया गया था.जिसमें लगभग तीन हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और उसमें से अव्वल रहे से 225 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया था.मौके पर चयनित दो सौ पच्चीस प्रतिभागियों के बीच तीन लैप टॉप , लगभग पचास हजार रूपये नगद सहित कोशी साइंस क्लासेस में पढाई करने पर कुल लगभग बीस लाख रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया.



IMG 20190429 WA0007

मौके पर अपने सम्बोधन में एएसपी अभियान राजकुमार राज ने कहा कि खगड़िया जैसे पिछड़े जिले में बड़े-बड़े संसथानो में काम कर चुके योग्य शिक्षकों के द्वारा कम शुल्क में बारहवीं बोर्ड के साथ – साथ आईआईटी एवं मेडिकल की तैयारी कराया जाना अपने आप में एक मिसाल है. वहीं अन्य वक्ताओं ने कोशी साइंस क्लासेस के द्वारा गरीब और मेधावी बच्चों को आगे बढाने के प्रयास की प्रशंसा किया.

IMG 20190429 WA0011

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के मोटीवेशनल स्पीकर शशिश तिवारी ने बच्चों का खूब उत्साह वर्धन किया. मौके पर डॉ. प्रेम कुमार, महेश कुमार, लूसेंट स्कूल के ज्योतिष कुमार , रामशरन सहनी , शिक्षक संघ के अशोक यादव , दयानंद राजक , निलेश चौधरी, आलोक रंजन, आदित्य कुशवाहा, डॉ. रोहित शर्मा, सुबोध कुमार, बिपुल कुमार, दिलीप चौधरी, डॉ. उमेश यादव , डॉ. अभिजीत , हरिशंकर राय, गुंजन सिंह, मुन्ना प्रताप, रीणू कुमारी, सुजीत कुमार, प्रकाश कुमार, काजोल, उपासना, चुन्नी, प्रीती आदि उपस्थित थे.

IMG 20190429 WA0010

Check Also

What Is Cyber Law And Prevention Of Cyber Crime

बैंक खाते से 1.95 करोड़ का फर्जी ट्रांजैक्शन, लोन के इंतजार में बैठे युवक के उड़े होश

बैंक खाते से 1.95 करोड़ का फर्जी ट्रांजैक्शन, लोन के इंतजार में बैठे युवक के उड़े होश

error: Content is protected !!