मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

खगड़िया में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न, 59.22 परसेंट वोटिंग

IMG 20190423 WA0020




लाइव खगड़िया : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में खगड़िया संसदीय सीट पर मंगलवार को मतदान की प्रक्रिया छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया.इस दौरान जिला निर्वाचित पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनिरूद्ध कुमार एवं पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी सहित अन्य वरीय अधिकारी पल-पल की जानकारी लेते रहे.लोकसभा क्षेत्र में कुल 59.22 प्रतिशत मतदान की खबरें हैं.हलांकि शाम 6 बजे के बाद भी कई बूथों पर मतदान की प्रक्रिया जारी थी.परबत्ता प्रखंड के सलारपुर गांव के मतदाता मतदान केन्द्र बदले जाने की वजह से वोट का बहिष्कार कर दिया था.लेकिन वहां दोपहर बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई और उस केन्द्र पर शाम तक मतदान चलता रहा.

IMG 20190423 WA0011

दूसरी तरफ ईवीएम में गड़बड़ी के कारण कई मतदान केन्द्रों पर मतदान में व्यवधान पड़ा. जिसकी वजह से वहां मतदान की प्रक्रिया देर से शुरू हुआ.मतदान के दौरान बूथ के आसपास अनाधिकृत रूप से मंडरा रहे 37 लोगों को हिरासत में लिया गया.साथ ही 45 वाहनों को जब्त किये जाने की खबरें हैं.




बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के तौफिर गढ़िया के मतदाताओं द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर वोटिंग का बहिष्कार किया गया.इसी तरह परबत्ता विधान सभा क्षेत्र के इंदिरा नगर,धनखेता के मतदाताओं ने भी सड़क की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया.

IMG 20190423 WA0051

उधर डीआईजी मनु महाराज भी जिला के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर जायजा लेते रहे.इस क्रम में उन्होंने परबत्ता विधानसभा के पिंक बूथ पर बच्चों को चाकलेट दिया.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!