मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

खगड़िया में चिराग का रोड शो, एनडीए प्रत्याशी को जीताने की अपील

IMG 20190420 WA0005




लाइव खगड़िया : लोजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष सह जमुई के निवर्तमान सांसद चिराग पासवान के द्वारा खगड़िया संसदीय सीट के एनडीए प्रत्याशी चौधरी महबूब अली कैसर के समर्थन में शनिवार को जिले में रोड शो का किया.संसारपुर मैदान से शुरू हुई रोड शो में मोटरसाइकिल और गाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में एनडीए के समर्थक समर्थकों मौजूद थे.इस क्रम में खुली गाड़ी में चिराग पासवान एवं लोजपा उम्मीदवार चौधरी महबूब अली कैसर मौजूद थे.




एनडीए समर्थकों का काफिला संसारपुर, परमानन्दपुर, समाहरणालय,शहर के रेल ओवरब्रिज होते हुए राजेन्द्र चौक, थाना रोड, मेन रोड, सागरमल चौक, SDO रोड , मालगोदाम रोड, बखरी बस स्टैंड, स्टेशन रोड, बेंजामिन चौक, एमजी मार्ग, बलुआही बस स्टैंड होते हुए पुनः संसारपुर खेल मैदान पहुंचा.रोड शो के दौरान जगह- जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और हर जगह पर चिराग पासवान एवं  उम्मीदवार लोगों को अभिवादन के साथ दुआ-सलाम करते रहे.साथ ही उन्होंने एनडीए समर्थित लोजपा प्रत्याशी चौधरी महबूब अली कैसर को जीत दिलाने का अपील करते रहे.

IMG 20190420 WA0002

चिराग पासवान के रोड शो के दौरान काफिले में नगर के पूर्व उप सभापति राजकुमार फोगला, विक्रम यादव, रतन पासवान, विकाश, सम्मी पासवान, अतुल कुमार, जितेंद्र यादव, रवि कुमार, अश्वनी कुमार, पवन राय, मनीष कुमार राय सहित बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद थे.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!