मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

18 को सीएम,डिप्टी सीएम व एलजेपी सुप्रीमो का खगड़िया में चुनावी सभा

IMG 20190416 WA0010




लाइव खगड़िया : एनडीए समर्थित लोजपा प्रत्याशी चौधरी महबूब अली कैसर के पक्ष में आगामी 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान शहर के जेएनकेटी स्टेडियम में 10 बजे एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.  उसी दिन अलौली प्रखंड के हरिपुर उच्च विधालय में राज्य सभा सांसद जदयू नेता आर.सी.पी.सिंह भी  2 बजे एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.जबकि 19 अप्रैल को 3 बजे महदीपुर हाई स्कूल के मैदान में भाजपा नेता सह बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव एवं पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सम्राट चौधरी भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.एनडीए प्रत्याशी चौधरी महबूब अली कैसर ने भी मुख्यमंत्री के खगड़िया आने की पुष्टि की है.




दूसरी तरफ खगड़िया संसदीय सीट से एनडीए समर्थित लोजपा उम्मीदवार महबूब अली कैसर के द्वारा लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है.इस क्रम में सोमवार को उन्होंने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के दुधपुरा, देवधा, मधेपुर, कुन्दल-1, चौहान चौक, इमली चौक, हसनपुर बाजार सहित कई गांवों व चौक-चौराहे पर जनसंपर्क कर एनडीए के पक्ष में बंगला छाप पर बटन दवाकर वोट देने की अपील करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के मान- सम्मान को विदेशों  में बढ़ाया है और साथ ही इस सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचा है.

IMG 20190416 WA0004

साथ ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय योजनाओं की भी चर्चा करते हुए कहा कि इसके तहत बिहार विकास की राह पर निकल पड़ा है.वहीं उन्होंने देश को एनडीए सरकार की जरूरत बताया.जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान हसनपुर के विधायक राज कुमार राय  सहित एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!