मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

ट्रक ने लिया बाइक को चपेट में,पति की मौत,पत्नी गंभीर रूप से घायल

IMG 20190415 WA0002




लाइव खगड़िया : जिले के नगर थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर बूढ़ी गंडक पुल के समीप सोमवार को एक बाइक के ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई.जबकि मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. मृतक की पहचान भागलपुर जिले के छोटी आललपुर निवासी सियाराम रजक के रूप में हुई है.मिली जानकारी के अनुसार मृतक बेगूसराय जिले के बरौनी में कार्यरत रेलकर्मी था.जो अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर भागलपुर के किसी अस्पताल में इलाजरत अपनी मां को देखने जा रहा था.इसी क्रम में एक ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.घटना की खबर मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया.साथ ही गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.जबकि पुलिस के द्वारा ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!