मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

मुकेश सहनी : बॉलीवुड के सेट से खगड़िया के चुनावी मैदान तक

IMG 20190330 WA0017




लाइव खगड़िया : बिहार में सन ऑफ मल्लाह के नाम से मशहूर मुकेश सहनी खगड़िया संसदीय सीट से महागठबंधन समर्थित वीआईपी के उम्मीदवार बनाये गये हैं.मूल रूप से मुजफ्फरपुर से ताल्लुख रखने वाले मुकेश सहनी ने पिछले साल नवंबर में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) का गठन किया था और महज चार-पांच माह की इस राजनीतिक पार्टी ने महागठबंधन में शामिल होते हुए खगड़िया की सीट अपने कोटे में ले आई.जबकि महागठबंधन में शामिल राजद सहित कांग्रेस के कई चेहरे भी उम्मीदवारी के रेस में शामिल थे और यादव बहुल खगड़िया को राजद की परंपरागत सीट माना जाता रहा था.लेकिन तमाम जातिगत समीकरण और संगठन की हलचल को पीछे छोड़ते वीआईपी इस सीट को अपने कोटे में सफल रही. हलांकि इसे महागठबंधन के एक प्रमुख दल राजद की राजनीतिक मजबूरी के तौर पर भी देखा जा रहा है.




मुकेश सहनी के बारे में कहा जाता है कि वे ऐसे समय में राजनीति में आये जब बिहार में निषाद जाति का जनाधार वाला कोई नेता नहीं था.ऐसे में मुकेश सहनी ने अपनी जाति के हितों की मांग करते हुए उन्हें संगठित करने लगे और उनका राजनीति का हेलिकॉप्टर उड़ चला.

IMG 20190319 WA0006

मुकेश सहनी बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर सेट डिजाइनर रहे हैं.इस क्रम में वे शाहरूख खान की सुपरहिट फिल्म ‘देवदास’ का सेट बनाकर खासा सुर्खियां बटोरी थी.लेकिन बॉलीवुड के एक सफल बिजनेस मैन ने अपनी मंजिल कहीं और तय कर रखी थी और वे चुनावी राजनीति में कूद गये.बहरहाल खगड़िया के राजनीतिक मंझधार में उनकी नैया को किनारा मिलेगा या नहीं, यह तो वक्त ही बतायेगा.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!