मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी से शराब तस्करों के बीच हड़कंप

IMG 20190320 WA0020




लाइव खगड़िया : लोकसभा चुनाव व होली को लेकर पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के निर्देश पर जिले में बुधवार को भी पुलिस की छापेमारी अभियान जारी रहा.इस क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर अपर आरक्षी अधीक्षक (अभियान) राजकुमार राज के नेतृत्व में क्यूआरटी व नगर थाना की पुलिस की संयुक्त छापेमारी में शहर के मील रोड व बलुआही से शराब की दर्जनों बोतल व ट्रेट्रा पैक बरामद किया गया है.मिली जानकारी के अनुसार मील रोड से विदेशी शराब की कुल 51 बोतल बरामद किया गया है.पुलिस द्वारा बरामद की गई बोतलों में सिंगनेचर ब्रांड की 6 बोतल,ब्लेक डॉग ब्रांड की 10,एपीसोड की 20 व जॉनी वॉकर ब्रांड की 9 बोतलें शामिल है.सभी बोतलें 750 एमएल पैक की बताई जा रही है.मौके से एक मोबाइल सहित 3 लाख 32 हजार 7 सौ रूपये भी जब्त किया गया है.साथ ही मील रोड निवासी मनीष कुमार की गिरफ्तारी हुई है.

IMG 20190320 WA0020

जबकि बलुआही से शराब की 180 एमएल की 55 ट्रेट्रा पैकेट बरामद किया गया है.मौके से मुंगेर जिला के तौफिर दियारा निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया है.




छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने बलुआही गाछी से 25 लीटर महुआ का शराब भी बरामद किया है.साथ ही मौके से बलुआही निवासी अशोक सहनी व नंदू सहनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

IMG 20190320 WA0021

दूसरी तरफ चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस के द्वारा ओवर ब्रिज के समीप संचालित एक दुकान से 94 बोतल विदेशी शराब बरामद होने की खबर है.मौके से दुकान संचालक पिता-पुत्र को भी गिरफ्तार कर लिया है.जो सन्हौली निवासी मदन मंडल व लखन मंडल बताया जा रहा है.बहरहाल पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी से शराब के अवैध धंधेबाजों के बीच हड़कंप मच गया है.


IMG 20190319 WA0005

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!