मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

मंडल कारा में छापेमारी से मचा हड़कंप, खैनी-बीड़ी व कैंची बरामद

IMG 20190302 WA0016




लाइव खगड़िया : जिला सहित बिहार के सभी जिले के जेलों में शनिवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया गया.माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन के द्वारा यह कार्रवाई की गई है.मिली जानकारी के अनुसार आईजी के निर्देश पर चलाये गये इस अभियान में जेल के भीतर से होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के साथ मोबाइल, मादक पदार्थ और आग्नेशास्त्रों पर विशेष नजर रखने की कवायद की गई है.

IMG 20190302 WA0013

इसी क्रम में जिले के मंडल कारा में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के द्वारा संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया.इस क्रम में जेल से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है.जिसमें खैनी की आठ चुनौटियां,खैनी के 19 पाउच, एक कैंची,बीड़ी व माचिस आदि शामिल था.

IMG 20190302 WA0014



छापेमारी अभियान में सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित नगर,मुफस्सिल,चित्रगुप्तनगर,मानसी व महिला थाना के थाना प्रभारी एवं पुलिस बल शामिल थे.उधर छापेमारी से जेल में बंद कैदियों के बीच हड़कंप मच गया.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!