मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

भाजपा का कमल ज्योति संकल्प अभियान, घर-घर जला दीप

IMG 20190227 WA0006




लाइव खगड़िया : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कमल ज्योति अभियान के तहत सोमवार को जिले की विभिन्न प्रखंड, पंचायत एवं शहर में दीप प्रज्वलित किया गया.इस क्रम में आम नागरिकों के द्वारा अपने घर के आगे दीये जलाया गया और शहीदों को याद कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

IMG 20190227 WA0002

जिसमें पार्टी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र के प्रभारी ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत के वीर सपूतों याद किया एवं ‘भारत माता की जय, ‘वंदे मातरम्’ का नारा लगाया.साथ ही पाकिस्तान को करारा जवाब देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की गई.

IMG 20190227 WA0000IMG 20190227 WA0001

वहीं भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनके हाथों में भारत सुरक्षित है.मौके पर लोकसभा के प्रभारी अरविंद शर्मा,जिला महामंत्री रवि राज राजपूत, बाबूलाल शौर्य, रिपु चौधरी, जिला मंत्री जितेंद्र यादव के प्रभारी राजेश साहनी, राजेश यादव, संजय गुप्ता, वार्ड पार्षद बबीता देवी, रूपा कुमारी,बंदना देवी, रविता यादव, अर्चना सिंह, राकेश चौधरी,मनोज कुमार रतन आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

IMG 20190227 WA0003IMG 20190227 WA0004

दूसरी तरफ शहर के वार्ड नंबर 15 में कमल ज्योति संकल्प के एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्वलित किया गया.कार्यक्रम का नेतृत्व वंदना पटेल ने किया.मौके पर समाजसेवी सरीता देवी, रेखा देवी, रंजना भारती, डेजी देवी, अंकिता, स्नेहा, बेबी, रीता, विनिता, पूनम देवी आदि उपस्थित थे.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!