Breaking News
IMG 20190226 WA0027

आतंकियों के खिलाफ सेना की कार्रवाई पर भाजयुमो ने मनाया जश्न




लाइव खगड़िया : भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा भारतीय जवानों के शहादत का बदला पाकिस्तान में घुसकर लेने पर सोमवार को जश्न मनाया गया.कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंकित सिंह चंदेल ने किया.इस क्रम में कार्यकर्ताओं के द्वारा पटाखे फोड़े गये और एक-दूसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया गया. वहीं भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंकित सिंह चंदेल ने कहा कि यह नया भारत है,जो छेड़ने वाले को छोड़ता नहीं है.साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने सैनिकों की शहादत का बदला लेकर भारत के सम्मान को विश्व पटल पर रखा है.हमें अपने देश और देश के वीर सैनिकों पर गर्व है.जिनकी बदौलत आज हम सब महफूज हैं.साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश नहीं झुकने देंगे के कथन को पूरा किया है.




जबकि भाजयुमो के जिला महामंत्री नीरज सिंह राजपूत ने कहा कि मोदी है तो सब मुमकिन है. वहीं समाजसेवी पप्पू पांडे एवं भाजयुमो के नगर अध्यक्ष मृत्युंजय झा ने कहा कि हमारे वीर जवानों की इच्छा शक्ति और दृढ़ संकल्प अभी अधूरा है और अभी खुशियां आने वाली है.जबकि भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष नवीन पासवान एवं जिला मंत्री संजीव कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ना कभी झुकेगा और ना कभी रुकेगा.

IMG 20190226 WA0028

मौके पर नगर अध्यक्ष मृत्युंजय झा, जिला उपाध्यक्ष नवीन पासवान, जिला मंत्री संजीव कुमार, नगर उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजकुमार पंडित, किरण पोद्दार, मुकुंद कुमार, सोनू कुमार, छोटू कुमार, गौरव कुमार, राकेश कुमार सहित दर्जनों युवा उपस्थित थे.इस दौरान ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’, ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ का जयकारा लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया.


Check Also

IMG 20260707 095416 Scaled

तीन दिग्गज पत्रकारों के पिता रामनाथ चौधरी का निधन, ढांढस बंधाने आज खगड़िया आएंगे सीएम सम्राट चौधरी

तीन दिग्गज पत्रकारों के पिता रामनाथ चौधरी का निधन, ढांढस बंधाने आज खगड़िया आएंगे सीएम सम्राट चौधरी

error: Content is protected !!