Breaking News
IMG 20190218 WA0035

रहीमपुर में MLA पूनम देवी यादव का किया गया नागरिक अभिनंदन




लाइव खगड़िया : जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत रहीमपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 13 के साधू बाबा स्थान चरखुट्टी टोला में सोमवार को विधायक द्वारा अनुशंसित चबूतरा पर रामधुनी यज्ञ का आयोजन सामूहिक तौर पर किया गया.जिसका उद्घाटन विधायक पूनम देवी यादव के द्वारा किया गया.वहीं सोनवर्षा, चरखुट्टी, कारूमंडल टोला के लोगो के द्वारा सामूहिक तौर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक का नागरिक अभिनन्दन किया गया.मौके पर विधायक ने बताया कि रहीमपुर उत्तरी पंचायत के चप्पे-चप्पे में पक्कीकरण व चबूतरा का निर्माण कार्य सहित स्कूल व सामुदायिक भवन एवं शौचालय का निर्माण करोड़ो की राशि से कराया जा चुका.

IMG 20190218 235003 764




कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व पंचायत समिति मनीष कुमार ने कहा कि विधायक के द्वारा कराये गये विकासात्मक कार्यो से ग्रामीणों में काफी संतोष है.मौके पर विजय राय, अमरेन्द्र चौधरी, अशोक चौधरी, सुमित कुमार सानू, सुरेन्द्र तिवारी, राम ठाकुर, रमेश चौधरी , अनिल कुमार चौधरी, श्याम कुमार दुबे, निलेश कुमार यादव , युवा जदयू के मानसी प्रखंड अध्यक्ष चन्दन कुमार यादव , नरेन्द्र मोदी विचार मंच के निलेश आनंद , रणवीर फैन्स के परमेश्वर महतो , राकेश कुमार शास्त्री आदि मौजूद थे.


Check Also

IMG 20260716 WA0006

विद्यालय में “सतर्क रहो, सुरक्षित रहो” जागरूकता अभियान का आयोजन, बच्चों को सिखाए गए साइबर सुरक्षा के गुर

विद्यालय में "सतर्क रहो, सुरक्षित रहो" जागरूकता अभियान का आयोजन, बच्चों को सिखाए गए साइबर सुरक्षा के गुर

error: Content is protected !!