Breaking News
PhotoText 9

पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, 27 पुलिस पदाधिकारी इधर से उधर




लाइव खगड़िया : पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के द्वारा एक बार फिर जिले के पुलिस महकमे में एक बड़ा बदलाव किया गया है.इस क्रम में जिले के 27 पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है.अबतक पुलिस केन्द्र में पदस्थापित रहे पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार को परबत्ता थाना की कमान सौंपी गई है.जबकि अबतक महिला थाना के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रही किरण कुमारी को पुलिस कार्यालय में सूचना के अधिकार की नई जवाबदेही दी गई है.वहीं गोगरी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मणि कुमारी को महिला थाना का अध्यक्ष बनाया गया है.

Milan 2

इसी तरह चित्रगुप्त थाना के पुलिस अवर निरीक्षक नंदकिशोर कुमार को चौथम थाना में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.जबकि पुलिस केन्द्र के पुलिस अवर निरीक्षक सरोज राम व मोहम्मद बहाव को मानसी थाना,गजेन्द्र कुमार को गोगरी थाना,मोहम्मद बाबर को अलौली थाना,मुकेश कुमार सिंह को मानसी थाना,आदित्य सिंह को महेशखुंट थाना,राजेंद्र प्रसाद मंडल को नगर थाना,दिनेश प्रसाद मंडल व जय प्रकाश राम को परबत्ता थाना एवं अमिन्द्र प्रसाद यादव को अलौली थाना में स्थानांतरित कर दिया गया है.इसी तरह सदर पुलिस निरीक्षक कार्यालय के परिक्ष्यमान अभिषेक कुमार गौतम को गोगरी थाना,नीरज कुमार को परबत्ता थाना,महानंद चौधरी को अलौली थाना में तबादला कर दिया गया है.




वहीं गोगरी पुलिस निरीक्षक कार्यालय के परिक्ष्यमान रोबिन कुमार दास को बेलदौर थाना व रणवीर कुमार राजन को नगर थाना में एवं सदर पुलिस निरीक्षक कार्यालय के स.अ.नि. दिलीप कुमार को मुफस्सिल थाना में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.जबकि पुलिस केन्द्र में अबतक पदस्थापित रहे स.अ.नि. सुरेन्द्र कुमार यादव का चौथम थाना,मकेश्वर प्रसाद का गोगरी,अशद खां का चित्रगुप्तनगर, मुख्तार आलम खान का पौड़ा ओ.पी.,उदय कुमार मंडल का चित्रगुप्तनगर,पंचम कुमार राही का गंगौर ओ.पी. एवं मदन कुमार यादव का महेशखुंट थाना में स्थानांतरण कर दिया गया है.


Check Also

IMG 20260713 170252 Scaled

डायल 112 की तत्परता से बची एक की जान, भटके हुए बुजुर्ग और नाबालिग को भी मिलाया परिजनों से

डायल 112 की तत्परता से बची एक की जान, भटके हुए बुजुर्ग और नाबालिग को भी मिलाया परिजनों से

error: Content is protected !!