Breaking News

विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में खगड़िया के कृष्ण को मिलेगा गोल्ड मेडल




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय द्वारा 12 फरवरी को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत कवेला निवासी शिक्षक श्रीराम कुंवर के पुत्र कृष्ण कुमार को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जायेगा.उल्लेखनीय है कि मारवाड़ी कॉलेज के छात्र रहे कृष्ण कुमार वर्ष 14-16 सत्र में व्यवसायिक कोर्स ‘मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस’ में टॉप स्थान प्राप्त किया था.गोल्ड मेडल से सम्मानित होने की खबर पर कृष्ण कुमार के परिजन ही नही बल्कि परबत्ता प्रखंड के शिक्षाविद् व अन्य लोगो ने भी हर्ष व्यक्त किया है.




बहरहाल कृष्ण कुमार टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज बरारी भागलपुर से B.Ed के साथ-साथ इग्नू से हिंदी में स्नातकोत्तर कर रहे हैं.वहीं कृष्ण कुमार पुस्तकालय एवं शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचा स्थान प्राप्त कर समाज में पुस्तकों के प्रति अभिरुचि को जगाने को अपना लक्ष्य बताते हैं.कहा जा रहा है कि वे इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.उ़धर कवेला पंचायत के मुखिया बालकृष्ण शर्मा उर्फ ललन शर्मा , मानवेंद्र मन्नूू, रजनीश कुमार, कृष्णकांत झा, नृपेश कुमार, डॉ अविनाश कुमार आदि ने कृष्ण कुमार को बधाई दी है.

Milan 2



Check Also

1784051084059

बिहार पुलिस सेवा में फेरबदल, खगड़िया में नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों की हुई तैनाती

​बिहार पुलिस सेवा में फेरबदल: खगड़िया में नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों की हुई तैनाती

error: Content is protected !!