मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

‘हिन्दुस्तान…आपके द्वार’ कार्यक्रम में उमड़ी फरियादियों की भीड़




लाइव खगड़िया :  शहर के जेएनकेटी मैदान में शनिवार को दैनिक अखबार “हिन्दुस्तान” के द्वारा ‘आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जनता दरबार लगाया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नन्दलाल साह, नगर परिषद सभापति सीता देवी, सिविल सर्जन डॉ.भारतेंदु, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव गुप्ता, डीईओ सुरेंद्र, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह प्रयासी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.

Milan 2

मौके पर उपस्थित विभिन्न विभाग के पदाधिकारियो ने दैनिक अखबार के पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनसरोकार से जुड़ी खबरों के प्रकाशन के साथ अखबार का जन समस्याओं को निपटाने की दिशा में किया जा रहा प्रयास सराहनीय है.वहीं हिन्दुस्तान दैनिक के ब्यूरो चीफ फुलेंद्र मल्लिक ने बताया कि लोगों की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने एवं उसका समाधान करने की दिशा में यह एक प्रयास है.




मौके पर अलग-अलग विभाग के 18 स्टॉल लगाये गये थे.जिसमें पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया एवं गोगरी, स्वास्थ्य विभाग, जिला आपूर्ति विभाग, भूमि सुधार अपर समाहर्ता, सीएससी का काउंटर शामिल था.जबकि दूसरी ओर शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, विद्युत विभाग, नगर परिषद विभाग, पीएचइडी विभाग, कृषि विभाग, निर्वाचन विभाग, आईसीडीएस विभाग, समाजिक सुरक्षा कोषांग आदि का काउंटर लगाया गया था.जिसमें फरियादियों की भीड़ उमड़ती रही.

IMG 20190202 WA0017

मौके पर पीएचसी प्रभारी मनीष कुमार, हिन्दुस्तान के न्यूज एडिटर सुधाकर कुमार, हिन्दुस्तान के करुणाकर, उप प्रभारी जितेंद कुमार बबलू, रवि शंकर, राजीव, फोटोग्राफर अनुज कुमार सिंह, सतीश कुमार, अजय कुमार सिंह, सुमन कुमार, सुधीर कुमार शर्मा, बिभूति कुमार, आमोद कुमार, दिनेश कुमार, प्रेम भारती, रविशंकर कुमार आदि मौजूद थे.

1 Copy



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!