Breaking News

गणतंत्र दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का जाप नेता ने किया उद्घाटन




लाइव खगड़िया : गणतंत्र दिवस के अवसर पर शनिवार को शहर के गौशाला रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान में स्कूल के बच्चों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया.जिसका उद्घाटन पूर्व नगर सभापति सह जाप किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने किया.

IMG 20190126 WA0038

वहीं उन्होंने उपस्थित बच्चों एवं अभिभावक को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य एक्टिविटी में भी भाग लेना चाहिए.इसके लिए विद्यालय में गणतंत्र दिवस एवं अन्य मौकों पर इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए.ताकि बच्चों का मौका मिलता रहे और नाट्य व संगीत में रुचि बनी रहे.

1 Copy

साथ ही उन्होंने कहा कि नाट्य तथा संगीत में भी कैरियर है.वहीं उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से बच्चों के अभिभावक भी अपने व्यस्तम जिंदगी में से थोड़ा समय निकाल कर अपने बच्चे की कला देखने आते हैं और उनका उनका हौसला अफजाई करते हैं.जिससे बच्चों का भी मनोबल बढ़ता है.




वहीं उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने का मजा ही कुछ अलग होता है.कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए बच्चे महिनों से कड़ी मेहनत करते हैं और अपनी कला का प्रदर्शन के बाद उसकी खुश का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है.

IMG 20190126 WA0037

उद्घाटन के पूर्व विद्यालय संचालक ,शिक्षक एवं बच्चों के द्वारा पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव को पुष्प गुच्छ देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया.

PhotoText 14

मौके पर नगर पार्षद रणवीर कुमार , युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, जाप कोषाध्यक्ष आमिर खान, जाप कार्यलय सचिव सर्वजीत पांडे, जाप नेता सुमित कुमार, विद्यालय के संचालक , शिक्षक आदि उपस्थित थे.

Milan 2



Check Also

IMG 20260721 151454

विधानसभा में गूंजा खगड़िया मेडिकल कॉलेज का मुद्दा, विधायक बबलू मंडल ने जल्द निर्माण शुरू कराने की उठाई मांग

विधानसभा में गूंजा खगड़िया मेडिकल कॉलेज का मुद्दा, विधायक बबलू मंडल ने जल्द निर्माण शुरू कराने की उठाई मांग

error: Content is protected !!